
नाबालिग छात्रा से रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो, चार लड़कों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अभी बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुणे में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई गई है. यह घटना 15 अगस्त को हुई है.
महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अभी बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुणे में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई गई है. यह घटना 15 अगस्त को हुई है. पीड़िता को उसके साथ पढ़ने वाले चार लड़कों ने ही हवस का शिकार बनाया है. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के साथ दो बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पहली घटना में, एक नाबालिग लड़के ने यह जानते हुए भी कि पीड़िता नाबालिग है, उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. दूसरी घटना में, पीड़िता की एक सहेली उसे लेकर एक लड़के के घर ले गई, जहां दूसरे नाबालिग लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया. इस दौरान एक तीसरे आरोपी ने वीडियो बनाए.
पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 363 (अपहरण) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. तीन आरोपी लड़कों में से दो को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी 10वीं के छात्र हैं, जबकि पीड़िता उनके ही स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है. वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे.
बताते चलें कि महाराष्ट्र में इस वक्त महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. ठाणे जिले के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया था. इसके बाद लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन ब्लॉक कर दिया. इस मामले में लोगों के भयंकर विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आई सरकार ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए.
इसी तरह नवी मुंबई में दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. दोनों किसी काम से स्टेशनरी की दुकान जा रही थी. इसी बीच रास्ते में एक शख्स ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा. दोनों बच्चियों की उम्र 10 और 11 साल है. दोनों ने घर जाकर इसकी शिकायत कर दी. पीड़ित बच्चियों में से एक के पिता ने थाने केस दर्ज कराया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









