
नाबालिग छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था ट्यूशन टीचर, यूं खुली पोल
AajTak
दोनों बच्चियों ने आमिर की इस हरकत के बारे में अपने परिवार को बताया. उन लोगों ने जब आमिर का मोबाइल चेक किया तो देखा कि उसमें कई सारी अश्लील वीडियो मौजूद थीं. पहले तो परिवारवालों ने आमिर के साथ मारपीट की फिर पुलिस को बुला लिया.
कानपुर में होम ट्यूशन देने वाली टीचर को गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि वह नाबालिग छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया करता था. साथ ही बच्चियों को गलत तरीके से छुआ करता था. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने जब टीचर का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई सारी पोर्न वीडियो मिली हैं. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम आमिर है. पुलिस का कहना मामले में जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, कानपुर में चमनगंज के रहने वाले परिवार ने आमिर नाम के युवक को 5वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटियों को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा था. काफी समय से आमिर दोनों को बच्चियों को पढ़ाने के लिए घर आ रहा था. इसी दौरान उसने बच्चियों को अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाना शुरू कर दिया. साथ ही वह बच्चियों को गलत तरीके से छूता था.
बच्चियों ने परिवार को टीचर के बारे में बताया
दोनों बच्चियों ने आमिर की इस हरकत के बारे में अपने परिवार को बताया. उन लोगों ने जब आमिर का मोबाइल चेक किया तो देखा कि उसमें कई सारी अश्लील वीडियो मौजूद थीं. पहले तो परिवारवालों ने आमिर के साथ मारपीट की फिर पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और आमिर को हिरासत में लेकर थाने आ गई.
पुलिस का यह है कहना
पीड़ित परिवार के कहने पर पुलिस ने आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









