
नागार्जुन के बेटे ने उर्वशी रौतेला को किया प्रताड़ित? 'क्रिटिक' के ट्वीट पर भड़कीं एक्ट्रेस, भेजा लीगल नोटिस
AajTak
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने उमैर संधू नाम के शख्स को लीगल नोटिस भेजा है. उर्वशी ने लिखा- मानहानि का नोटिस मेरी लीगल टीम की ओर से आपको भेज दिया गया है. मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार, आपके नकली और हास्यास्पद ट्वीट्स से जाहिर तौर से नाराज हूं.
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू एक बार फिर झूठी खबर फैलाने के चक्कर में बॉलीवुड एक्ट्रेस के निशाने पर आ गए हैं. उर्वशी रौतेला को लेकर इस शख्स ने दावा किया कि साउथ एक्टर अखिल अक्कीनेनी ने एक्ट्रेस को प्रताड़ित किया है. इस बात पर उर्वशी का गुस्सा जमकर भड़का है, उन्होंने इसे झूठा बताते हुए उमैर के खिलाफ कानून कार्रवाई की है.
उर्वशी ने लिया एक्शन
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने उमैर संधू नाम के शख्स को लीगल नोटिस भेजा है. उर्वशी ने लिखा- मानहानि का लीगन नोटिस मेरी लीगल टीम की ओर से आपको भेज दिया गया है. मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार, आपके नकली और हास्यास्पद ट्वीट्स से जाहिर तौर से नाराज हूं. आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं और हां आप बहुत अपरिपक्व किस्म के पत्रकार हैं, जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बेहद अनकम्फर्टेबल कर दिया है.
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उमैर के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जहां लिखा है कि- अखिल अक्किनेनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को एजेंट फिल्म की शूटिंग के दौरान हैरेस किया है. फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, अखिल बहुत की अपरिपक्व किस्म के एक्टर हैं, और मुझे बहुत अनकम्फर्टेबल किया है. उर्वशी ने उमैर के इस ट्वीट को फेक बताया है और लीगल नोटिस भेजा है.
सेलिना ने लगाई थी फटकार

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











