
नागपुर साउथ वेस्ट से देवेंद्र फडणवीस, कामठी से बावनकुले को टिकट, महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 99 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 99 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है. बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से टिकट दिया है. वहीं, कणकवली सीट से नीतीश नारायण राणे को और घाटकोपर वेस्ट से राम कदम को कैंडिडेट बनाया है.
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है, इसमें बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) शामिल हैं. सीट शेयरिंग को लेकर पिछले दिनों हुईं लंबी बैठकों के बाद आज बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की.
किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव?
भाजपा ने शहादा विधानसभा सीट से राजेश उदेसिंह पाडवी को, नंदुरबार से विजयकुमार कृष्णराव गावित को, धुले सिटी से अनूप अग्रवाल को, सिंदखेड़ा से जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल, शिरपुर से काशीराम वेचन पावरा, रावेर से अमोल जावले, भुसावल से संजय वामन सावकारे, जलगांव सिटी से सुरेश दामू भोले, चालीसगांव सीट से मंगेश रमेश चव्हाण, जामनेर से गिरीश दत्तात्रेय महाजन, चिखली से श्वेता विद्याधर महाले, खामगांव से आकाश पांडुरंग फुंडकर, जलगांव (जामोद) से संजय श्रीराम कुटे, अकोला ईस्ट से रणधीर प्रल्हादराव सावरकर, धामंगांव रेलवे से प्रताप जनार्दन, अचलपुर से प्रवीण तायडे को टिकट दिया है.
बीजेपी ने इन पर जताया भरोसा
महाराष्ट्र चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देवली सीट से राजेश बकाने, हिंगणघाट से समीर त्र्यंबकराव कुणाावार, वर्धा से पंकज भोयर, हिंगना से समीर दत्तात्रेय मेघे, नागपुर साउथ से मोहन गोपालराव माते, नागपुर ईस्ट से कृष्णपंचम खोपड़े, तिरोरा से विजय भरतलाल, गोंदिया से विनोद अग्रवाल, अमगांव से संजय हनवंतरावस आर्मोरी से कृष्णा दामाजी गजबे, बल्लारपुर से सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार, चिमूर से बंटी भांगड़िया, वानी से संजीवरेड्डी बापुराव, रालेगांव से अशोक रामाजी उइके, यवतमाल से मदन मधुकरराव, किनवट से भीमराव रामजी केरम, भोकर से जया अशोक चव्हाण, नायगांव से राजेश संभाजी पवार, मुखेड़ से तुषार राठौड़ पर दांव लगाया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











