
नागपुर में CNG सबसे ज्यादा महंगी, पेट्रोल और डीजल से भी ज्यादा कीमत
AajTak
CNG Price Hike News: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी का रेट बढ़ गया है. इसी बीच, महाराष्ट्र के एक शहर में सीएनजी की कीमत पेट्रोल, डीजल की कीमत से ज्यादा हो गई है.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सीएनजी (CNG) जैसे इको-फ्रैंडली ईंधन (Eco-Friendly Fuel) की पैरवी करते हैं. वह इलेक्ट्रॉनिक वाहन (E-Vehicle) के पैरोकारों में भी शामिल हैं लेकिन उनके गृह शहर नागपुर में हालात बिल्कुल इसके विपरीत हैं. इसकी वजह ये है कि नागपुर में CNG 120 रुपये प्रति किलोग्राम (CNG Price in Nagpur) के रेट से बिक रही है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












