
नागपुर में परीक्षा के दबाव में आकर छात्र ने की खुदकुशी. अंग्रेजी का पेपर देने के बाद परेशान था युवक
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में परीक्षा के तनाव की वजह से दसवीं कक्षा के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि छात्र जब से इंग्लिश पेपर की परीक्षा देकर आया था तब से ही परेशान था. इसके बाद शाम में उसने अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.
महाराष्ट्र के नागपुर में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने एग्जाम के दबाव में आकर खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने तनाव के कारण आत्महत्या कर ली. छात्र की उम्र सिर्फ 16 साल थी.
गणेशपेठ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दसवीं कक्षा का छात्र गुरुवार की सुबह 11 बजे अंग्रेजी के पेपर में शामिल हुआ था और फिर शाम 7 बजे के बाद उसने अपने निर्माणाधीन घर में फांसी लगा ली.
उन्होंने कहा, 'घर के अंदर काम करने वाले मजदूरों को पता चला कि उसने एक कमरा बंद करने के बाद खुद को फांसी लगा ली, छात्र के पिता ने बताया है कि बच्चा परीक्षा के कारण काफी दबाव में था.' अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही कोटा में भी परीक्षा के दबाव में आकर एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया था. कोट में रहकर IIT JEE की तैयारी कर रहे छात्र अभिषेक ने जान दे दी थी.
छात्र के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. कोटा में इस साल छात्र के सुसाइड करने का यह छठा मामला है. बीते साल 29 बच्चों ने खुदकुशी की थी. मृतक छात्र अभिषेक बिहार के भागलपुर का रहने वाला था. छात्र ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी की थी.
पुलिस को उसके कमरे से सल्फास की बोतल भी मिली है. पुलिस को मृतक छात्र के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें उसने लिखा है कि सॉरी पापा मैं JEE नहीं कर सकता.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











