
नागपुर: बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 15 की मौत और 18 गंभीर
AajTak
नागपुर में एक बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह विस्फोट हो गया. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल स्थित बारूद कंपनी में विस्फोट हो गया. जिससे 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसका नाम SBL एनर्जी है. कंपनी में बारूद बनाने का काम हो रहा था.
नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि कंपनी में बारूद बनाने का काम चल रहा था. तभी विस्फोट हो गया. जिससे 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है. जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल
पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन से विस्फोट की जानकारी ली और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए हैं. जिला कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. जिस कंपनी में विस्फोट हुआ है, नागपुर शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी डर गए. विस्फोट के बाद कंपनी में आग लग गई और अंदर मौजूद कर्मचारियों-मजदूरों में भगदड़ गई. कुछ लोग अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए.
फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बारूद फैक्टी में विस्फोट की खबर मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है. अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें नागपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






