
नाई ने किया ऐसा चमत्कार, उम्र से 20 साल छोटा दिखने लगा शख्स!
AajTak
एक शख्स का हेयर ट्रांसफॉर्मेशन से पहले और बाद का लुक चर्चा में है. हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद शख्स की उम्र भी काफी कम लग रही है.
एक नाई (Barber) ने गंजे शख्स का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोग इसे देख हैरान रह गए. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा है कि शख्स के सिर पर जिस तरह हेयर रिप्लेसमेंट हुआ है, उसके बाद 4 महीनों तक सिर पर बाल टिके रहेंगे. इस शख्स का पहले का जो फोटो दिखाया गया है, उसमें उसके सिर पर गोंद लगा दिख रहा है जिसे कई यूजर्स ने नोटिस किया.
नोवो कबेलो हेयर (Novo Cabelo Hair) ने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें एक ग्राहक नॉरविक (ब्रिटेन) के एम्पायर बार्बर्स पहुंचा था. वीडियो में ट्रांसफॉर्मेशन के बाद शख्स एकदम बदले अंदाज में नजर आ रहा है.
वायरल वीडियो के पहले फ्रेम में दिख रहा है कि शख्स के सिर पर गोंद लगा है. वहीं, दूसरे फ्रेम में एक महिला उनके सिर पर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद हाथ से बाल सहलाते दिख रही हैं.
स्कॉटिश एक्टर से की तुलना... वीडियो में शख्स पहले और बाद के वीडियो में एकदम अलग दिख रहा है. कुछ लोगों ने उसकी तुलना स्कॉटलैंड के एक्टर गेरार्ड बटलर ( Scottish actor Gerard Butler) से की. एक दूसरे शख्स ने लिखा अब यह व्यक्ति अपनी उम्र से 20 साल छोटा लग रहा है. वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या यह वही शख्स है, जो आत्मविश्वास उसे मिला है वह अविश्वसनीय है.
बताया गया है कि इस तरह के हेयर रिप्लेसमेंट का खर्चा 33 हजार से 52 हजार रुपए के बीच आता है. बालों का यह रिप्लेसमेंट करीब 4 महीने तक चलता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












