
नांदेड़ लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर, आखिरी राउंड की काउंटिंग में जीती कांग्रेस
AajTak
बीजेपी प्रत्याशी शाम 4 बजे तक 35000 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी के कुछ राउंड में बाजी पलट गई और कड़े मुकाबले में रविंद्र चव्हाण ने कांग्रेस के लिए नांदेड़ लोकसभा सीट बरकरार रखी. उन्हें 586788 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्या हंबर्डे को 585331 वोट प्राप्त हुए.
नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है. मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र चव्हाण ने वापसी करते हुए बीजेपी उम्मीदवार संतुकराव हंबर्डे को 1457 वोटों के अंतर से हरा दिया. बीजेपी प्रत्याशी शाम 4 बजे तक 35000 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी के कुछ राउंड में बाजी पलट गई और कड़े मुकाबले में रविंद्र चव्हाण ने कांग्रेस के लिए नांदेड़ लोकसभा सीट बरकरार रखी. उन्हें 586788 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्या हंबर्डे को 585331 वोट प्राप्त हुए.
बता दें कि उनके पिता वसंतराव चव्हाण ने 2024 के लोकसभा चुनावों में नांदेड़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी. लेकिन उनके असामयिक निधन के कारण यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी. वंचित बहुजन अघाड़ी तीसरे स्थान पर रही. उसके उम्मीदवार अविनाश विश्वनाथ भोसिकर को 80179 वोट मिले.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









