
नहीं है Voter ID Card? फिर भी आप डाल सकते हैं वोट, जानिए कैसे...
AajTak
कल से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं. अगर आपके भी राज्य में चुनाव आ रहे हैं तो अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार रखें लेकिन अगर आपके वोटर कार्ड नहीं है तो आप कैसे वोट दे सकते हैं? अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है और आप ये सोच रहे हैं कि बिना वोटर आईडी कार्ड आप अपना वोट कैसे डालेंगे तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं. मतदान करने के लिए आप दूसरे डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो अपने आधार कार्ड के जरिये आप अपना मतदान कर सकते हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










