
नहीं है UAN नंबर? परेशान ना हों बल्कि ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस
AajTak
क्या आपके पास कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी UAN नंबर नहीं है और आपको नहीं पता आपके पीएफ या ईपीएफ खाते में कितना रुपया जमा है तो घबराने की कोई बात नहीं, आगे की स्लाइड्स में आपको पता चलेगा कि बिना UAN नंबर के पीएफ खाते के बैलेंस को कैसे देखा जाता है...
नौकरीपेशा लोग जानते होंगे कि उनकी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा पीएफ में जाता है और इतनी ही राशि उनका एम्प्लॉयर भी पीएफ में जमा करता है. ये सारा पैसा ईपीएफओ के पास जाता है. ईपीएफओ उसकी मेंबरशिप रखने वाले या यूं कहें उसके पास पैसा जमा करने वाले हर व्यक्ति को एक विशेष खाता संख्या जारी करता है, इसे ही UAN यानी Universal Account Number कहा जाता है. लेकिन आगे की स्लाइड्स में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके पास ये UAN नंबर नहीं है तो भी आप कैसे अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. (Photos: File) अपना पीएफ या ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की साइट पर लॉगइन करना है. इस पर आपको टैब दिखाई देगा ‘Click here to know your PF balance’ जिस पर आपको क्लिक करना है. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा. जो नया पेज epfoservices.in.epfo खुलेगा, उस पर आपको राज्य, ईपीएफ ऑफिस, इस्टैबलिशमेंट कोड और पीएफ खाता संख्या जैसी कुछ और अन्य जानकारियां देनी हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












