
नहीं लागू करेंगे CAA-NRC, 150 दिन रोजगार, वाम मोर्चा ने जारी किया बंगाल का घोषणापत्र
AajTak
वाम मोर्चा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. घोषणा पत्र में मोर्चा ने राज्य में कानून के शासन को बहाल करने का वादा किया और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी परिस्थिति में लागू नहीं किया जाएगा.
बंगाल में चुनाव प्रचार जोरों पर है और पहले चरण के मतदान के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं. ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जारी किए जा रहे हैं. 10 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगा वाम मोर्चा ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आए तो यहां पर सीएए लागू नहीं करेंगे. वाम मोर्चा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. घोषणा पत्र में मोर्चा ने राज्य में कानून के शासन को बहाल करने का वादा किया और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी परिस्थिति में लागू नहीं किया जाएगा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











