
नहीं रहे दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वाई एस डडवाल, कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान संभाली थी राजधानी की सुरक्षा
AajTak
वाईएस डडवाल ही दिल्ली के वह पुलिस कमिश्नर थे जिनके पास कानून व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी थी जब दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल हुए थे. कमिश्नर डडवाल के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ने इन कॉमनवेल्थ गेम्स को सुचारू रूप से संपन्न कराने में बड़ा योगदान दिया था.
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर रहे युद्धवीर सिंह डडवाल (YS Dadwal) का निधन हो गया है. बुधवार देर रात दक्षिणी दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली. वाईएस डडवाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे. युद्धवीर सिंह डडवाल 1974 बैच के आईपीएस अफसर थे और 2007 में वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









