
नहीं दिए 200 रुपये तो भड़का बेटा, 70 साल की मां को पीट- पीटकर ले ली जान
AajTak
रायपुर में शख्स ने रिश्तों को तार- तार करते हुए अपनी बुजुर्ग मां की जान ही ले ली. आरोपी ने कथित तौर पर 200 रुपये के लिए अपनी 70 साल की मां की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि सुनने वालों को रोंगटे खड़े हो गए. एक शख्स ने रिश्तों को तार- तार करते हुए अपनी बुजुर्ग मां की जान ही ले ली. आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 70 साल की मां की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये देने से इनकार कर दिया था.
पुलिस ने बताया कि 45 साल के आरोपी प्रदीप देवांगन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया.घटना सुबह करीब 8 बजे उरला पुलिस थाने के नागेश्वर नगर में हुई.स्टेशन हाउस ऑफिसर बी एल चंद्राकर ने बताया कि देवांगन 800 रुपये में एक पिल्ला खरीदना चाहता था और उसके पास 200 रुपये कम पड़ रहे थे, जो उसने अपनी मां गणेशी से मांगे थे.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक है और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं.चंद्राकर ने बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर देवांगन ने पीड़िता की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी पर भी हमला किया.
उन्होंने बताया कि जब उसके 15 साल के बेटे ने बीच-बचाव किया और पड़ोसियों को हमले के बारे में बताया तो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया.उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गणेशी की मौत हो गई.अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








