
'...नहीं तो हमारे लोकतंत्र का भविष्य खतरे में...', मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी पर फिर बोले मुइज्जू
AajTak
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बार-बार अपने देश से भारतीय सैनिकों की वापसी का मुद्दा उठाते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने मालदीव के लोकतंत्र की दुहाई देते हुए भारत से कहा है कि वो अपने सैनिकों को मालदीव से निकाल ले.
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से ही भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर भारत-मालदीव के रिश्ते निचले स्तर पर हैं. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी का मुद्दा उठाया है. मुइजू ने कहा है कि भारत मालदीव के लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करे और अपनी सेना वापस बुला ले.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुइज्जू ने कहा कि अगर भारत ने अपनी सेनाएं वापस नहीं लीं तो यह मालदीव के लोगों की 'लोकतांत्रिक इच्छा' की अवहेलना और लोकतंत्र के भविष्य को खतरे में डालने जैसा होगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मुइज्जू ने कहा, 'मालदीव के लोगों को मालदीव में विदेशी सैन्य कर्मियों की तैनाती बिल्कुल पसंद नहीं है. फिलहाल, केवल भारत की सेनाएं ही मालदीव में हैं. मालदीव के लोगों के आदेश का सम्मान करने के लिए, मैंने भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का अनुरोध किया है.'
मुइज्जू ने आगे कहा, 'अगर हमारे साझेदार (भारत) मालदीव के अधिकांश लोगों की इच्छा की उपेक्षा करते हैं, तो देश में लोकतंत्र का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा.'
इसके साथ ही मुइज्जू ने कहा कि संसदीय मंजूरी के बिना विदेशी सैनिकों की मौजूदगी संविधान की मूल भावना के खिलाफ है.
भारत के साथ बातचीत पर मुइज्जू को भरोसा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











