'नहीं चाहती थी मौत की सजा मिले', हत्यारों को उम्रकैद होने पर बोलीं पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की मां
AajTak
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में 4 दोषियो को उम्रकैद की सजा दी गई है. कोर्ट ने एक अन्य दोषी को 3 साल की सजा सुनाई है, लेकिन उसकी सजा पूरी मानकर उसे रिहा कर दिया जाएगा. अदालत ने कहा कि यह अपराध दुर्लभ से दुर्लभतम के अंदर नहीं आता है और इसलिए दोषियों को मौत की सजा नहीं दी गई.
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में 4 दोषियो को उम्रकैद की सजा दी गई है. कोर्ट ने एक अन्य दोषी को 3 साल की सजा सुनाई है, लेकिन उसकी सजा पूरी मानकर उसे रिहा कर दिया जाएगा. अदालत ने कहा कि यह अपराध दुर्लभ से दुर्लभतम के अंदर नहीं आता है और इसलिए दोषियों को मौत की सजा नहीं दी गई. इस पर सौम्या की पीड़ित मां का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती थी दोषियों को मौत की सजा मिले.
सौम्या की मां माधवी विश्वनाथन ने कहा कि मैं कभी भी दोषियों के लिए मौत की सजा नहीं चाहती थी. मैं चाहती थी कि वे (दोषी) भी वैसा जीवन भुगतें, जैसे हम परिवार से दूर भुगत रहे हैं. मुझे राहत है कि यह केस खत्म हो गया है. मैं कह सकती हूं कि न्याय मिला है. कम से कम मुझे बार-बार आकर इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. मुझे आशा है कि यह अंत है और एक निवारक के रूप में काम करेगा. मुझे मेरी बेटी वापस तो नहीं मिल सकती लेकिन कम से कम यह केस अब खत्म हो गया है.
कोर्ट के फैसलें से संतुष्ट, खुश नहीं: पीड़िता की मां
उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं, लेकिन खुश नहीं हैं. मैं यही चाहती थी. जो मैं झेल रही हूं, मैं चाहती हूं कि वे जिंदगी भर यह सब झेलें. मैं संतुष्ट हूं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं खुश हूं. मेरे पति आईसीयू में हैं. उनकी बाइपास सर्जरी हुई है. कोर्ट की कार्यवाही के दौरान, जज ने पीड़िता की मां से पूछा था कि क्या उनके पास कोई दलील है, जिस पर उन्होंने कहा, "न्याय अवश्य होना चाहिए."
कोर्ट ने सजा के साथ लगाया जुर्माना
इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडे की कोर्ट ने दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. पांचवें दोषी अजय सेठी को 7.25 लाख रुपये जुर्माने के साथ तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि वह पहले ही 14 साल से अधिक कारावास की सजा काट चुका है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









