
नहीं चली ट्रंप की दादागिरी, इस छोटे से देश ने अमेरिका को दिखा दिया ठेंगा
AajTak
अमेरिका अपनी जेलों में बंद विदेशी अपराधियों को अफ्रीकी देशों में निर्वासित कर रहा है. अफ्रीकी देश दबाव में अमेरिका का ये काम कर रहे हैं लेकिन नाइजीरिया ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से मना कर दिया है.
अमेरिका अपने देश की जेलों से खतरनाक अवैध प्रवासियों को निकालकर अफ्रीकी देशों में निर्वासित कर रहा है. कई अफ्रीकी देश अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से नाराज हैं और विदेशी अपराधियों को लेने से मना कर रहे हैं लेकिन दबाव के तहत अफ्रीकी देशों पर अवैध प्रवासियों का बोझ डाला जा रहा है. इस बीच एक छोटे से अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने ट्रंप को ठेंगा दिखाते हुए अमेरिका से निर्वासित विदेशी प्रवासियों को लेने से मना कर दिया है.
स्थानीय अखबार 'द पंच' ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि नाइजीरिया अमेरिका से निर्वासित विदेशी प्रवासियों को स्वीकार नहीं करेगा. नाइजीरिया के पड़ोसी अफ्रीकी देश अमेरिका के साथ समझौते के तहत विदेशी निर्वासितों को रख रहे हैं लेकिन नाइजीरिया ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.
प्रवक्ता किमीबी एबिएन्फा ने शनिवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश कई घरेलू चुनौतियों से जूझ रहा है और वह विदेश से 'अतिरिक्त बोझ' नहीं ले सकता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे अपने मुद्दे हैं जिनसे हम जूझ रहे हैं. हम निर्वासितों को स्वीकार करने के लिए खुद पर दबाव नहीं बनने देंगे, चाहे दूसरे देश कुछ भी करें.'
एबिएन्फा ने अमेरिकी दबाव को धत्ता बताते हुए कहा, 'हम एक संप्रभु देश हैं और हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों का पूरी तरह से विश्लेषण करने के बाद ही फैसले लेते हैं.'
नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए तीसरे देश के साथ समझौते करने पर जोर दे रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






