
नहीं कर पाएंगे दोस्तों का Netflix अकाउंट यूज! आ रहा नया फीचर
AajTak
दूसरों का Netflix अकाउंट यूज करने पर लगाई जा सकती है पाबंदी. कंपनी एक फीचर टेस्ट कर रही है जिससे अब दूसरों का Netflix अकाउंट यूज करना मुश्किल हो सकता है.
दोस्तों के साथ आपने भी Netflix अकाउंट को शेयर किया होगा. या फिर किसी का अकाउंट यूज किया होगा. कई बार मिल कर भी सब्सक्रिप्शन लेते हैं. Netflix अकाउंट और पासवर्ड को शेयर करना काफी कॉमन है. इससे सब्सक्रिप्शन चार्ज आपस में डिवाइड हो जाता है. शायद ये बात Netflix को रास नहीं आ रही है और कंपनी अकाउंट को शेयर करने पर कंपनी रोक लगाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक Netflix एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है. इस फीचर से भविष्य में यूजर अपने Netflix के पासवर्ड को शेयर नहीं कर पाएंगें. Netflix की सब्सक्रिप्शन कॉस्ट बहुत ज्यादा है. इस फीचर के आने की वजह से कंपनी के कई सब्सक्राइबर इसे छोड़ सकते है. Gammawire की एक रिपोर्ट के अनुसार Netflix अपने एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है. इस फीचर से शेयर अकाउंट में लॉगिन किए लोगों को एक वार्न किया जा रहा है. इसमें वैसे यूजर्स को वार्निंग दी जा रही है जो सब्सक्राइब्ड यूजर के फैमली का हिस्सा नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों को इस तरह के वार्निंग मैसेज मिले भी है. इसमें वो अपना Netflix अकाउंट यूज कर रहे है या नहीं इसको वेरिफाई करने को कहा गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












