
नहाते समय रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबीं 3 युवतियां, हुई मौत
AajTak
मैसूर में 17 नवंबर को नहाने के दौरान 3 युवतियां रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूब गईं. जिससे तीनों की मौत हो गई. यहां हादसा रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.
मैसूर में 17 नवंबर की सुबह सोमेश्वर उचिला में प्राइवेट बीच रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में तीन युवतियां डूब गईं. पीड़ितों की पहचान कुरुबरहल्ली फोर्थ क्रॉस की निशिता एम.डी. (21), रामानुजा रोड, के.आर. मोहल्ला की पार्वती एस. (20) और विजयनगर के देवराज मोहल्ला की कीर्तना एन. (21) के रूप में हुई है. तीनों मैसूर की निवासी हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में स्विमिंग पूल में जा गिरी कार, खतरे में जान, देखें रेस्क्यू वीडियो
युवतियां 16 नवंबर की सुबह रिसॉर्ट पहुंची थीं और कमरा नंबर 2 में ठहरी थीं. रविवार को सुबह करीब 10 बजे स्विमिंग पूल में खेलते समय उनमें से एक डूबने लगी. उसे बचाने की कोशिश में दूसरी महिला भी डूब गई, उसके बाद तीसरी भी डूब गई. यह पूरा हादसा रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
बताया जा रहा है कि युवतियों ने पूल के किनारे अपने कपड़े रखे थे और पानी में उतरने से पहले अपनी गतिविधि रिकॉर्ड करने के लिए एक iPhone सेट किया था. माना जा रहा है कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि उनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: फैमिली के साथ रिसॉर्ट में पार्टी मनाने गए डॉक्टर की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत, आईफोन को खोजते-खोजते दिखी लाश
रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने घटना का पता लगाया. सीसीटीवी फुटेज में पूल में संघर्ष करती युवतियां कैद हुई हैं. मामले में उल्लाल पुलिस इंस्पेक्टर एच.एन. बालकृष्ण के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









