
नसरल्लाह के बाद अब हिज्बुल्लाह का नया चीफ भी खत्म! इजरायली हमलों के बाद नहीं हो पा रहा संपर्क
AajTak
ईरान समर्थित लेबनानी संगठन हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान में इजरायल ने गुरुवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर एक बड़ा हमला किया था. तीन इजराइली अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक अंडरग्राउंड बंकर में हाशेम सफीद्दीन को भी निशाना बनाया गया था.
लेबनान के आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद उसके संभावित उत्तराधिकारी से भी शुक्रवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कथित तौर पर एक इजरायली हवाई हमले में उसे निशाना बनाया गया था. लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
ईरान समर्थित लेबनानी संगठन के खिलाफ अपने अभियान में इजरायल ने गुरुवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर एक बड़ा हमला किया था. तीन इजराइली अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक अंडरग्राउंड बंकर में हाशेम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया था.
दहिया पर जारी इजरायल के हवाई हमले
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तीन लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर, दहिया, पर शुक्रवार से जारी इजरायली हमलों ने बचावकर्मियों को हमले की जगह पर जाने से रोक दिया है. हमले के बाद से हिज्बुल्लाह ने सफीद्दीन की स्थिति पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.
हिज्बुल्लाह और ईरान के लिए बड़ा झटका
इजरायली लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने शुक्रवार को कहा कि सेना अभी भी गुरुवार रात के हवाई हमलों का आकलन कर रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया गया था. नसरल्ला के कथित उत्तराधिकारी का लापता होना हिज्बुल्लाह और उसके संरक्षक ईरान के लिए एक और बड़ा झटका है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










