
नसरल्लाह के उत्तराधिकारी सफीद्दीन को इजरायल ने किया ढेर, हिज्बुल्लाह ने 20 दिन बाद की पुष्टि
AajTak
हिज्बुल्लाह ने हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है. नसरल्लाह की मौत के बाद सफीद्दीन को ही हिज्बुल्लाह की कमान मिली थी. नसरल्लाह की मौत के बाद इस महीने की शुरुआत में ही इजरायल की सेना ने दावा किया था कि उसने सफीद्दीन को बेरूत में ढेर कर दिया है. लेकिन लेबनान और हिज्बुल्लाह की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.
हिज्बुल्लाह ने हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है. नसरल्लाह की मौत के बाद सफीद्दीन को ही हिज्बुल्लाह की कमान मिली थी. नसरल्लाह की मौत के बाद इस महीने की शुरुआत में ही इजरायल की सेना ने दावा किया था कि उसने सफीद्दीन को बेरूत में ढेर कर दिया है. लेकिन लेबनान और हिज्बुल्लाह की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी. हालांकि, अब करीब एक महीने बाद हिज्बुल्लाह ने इसकी पुष्टि कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि सफीद्दीन इजराइली हवाई हमले में मारा गया. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने अपने बयान में हवाई हमले की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है.
4 अक्तूबर को मारा गया सफीद्दीन
इजरायली सेना ने 4 अक्तूबर को सफीद्दीन को मार गिराने का दावा किया था. द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने 4 अक्टूबर को हमले के दौरान हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के कमांडर हुसैन अली हाजीमा के साथ सफीदीन मार गिराया था.
कौन था हाशेम सफीद्दीन
हाशेम सफीद्दीन को 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी घोषित किया था. वो इस समय हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आतंकी संगठन की जिहाद परिषद का सदस्य भी था. सफीद्दीन की गिनती नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ हिजबुल्लाह के टॉप थ्री नेताओं में होती थी. कहा जा रहा था कि हाशेम सफीद्दीन इजरायली हमलों से बचता फिर रहा था. यह हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता आया था. साथ ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुख था. इसके अलावा यह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी था, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है. हाशेम काली पगड़ी पहनता था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











