
नसरल्लाह की मौत पर भारत में सियासत, शिया मुस्लिम संगठन ने घोषित किया 3 दिन का शोक
AajTak
नसरल्लाह की मौत पर भारत के शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तीन दिनों के शोक का ऐलान कर शिया मुस्लिमों से अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया. साथ ही संगठन ने धार्मिक स्थलों पर काले झंडे लगाए हैं. इजरायली हमले में मारे गए नसरल्लाह और हिजबुल्लाह के अन्य सदस्यों के लिए इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में शोक सभा भी आयोजित की गई है.
कश्मीर से लेकर लखनऊ और नई दिल्ली तक भारतीय शिया मुसलमान संगठनों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की है और हिज्बुल्लाह के पूर्व चीफ सैयद हसन नसरल्लाह की मौत के विरोध में कैंडल मार्च भी निकाला है.
नसरल्लाह की मौत पर दुख जताते हुए शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तीन दिनों के शोक का ऐलान करते हुए शिया मुस्लिमों से अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया है, जिसके बाद इलाके के सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और धार्मिक इमारतों पर काले झंडे लगा दिए हैं.
बेरूत में हाल ही में हुए इजरायली हमले में मारे गए नसरल्लाह और हिजबुल्लाह के अन्य सदस्यों के लिए इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में शोक सभा आयोजित की गई है. इस सभा में भारत में लेबनान और ईरान के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है. भारत के सबसे बड़े शिया मुस्लिम संगठन अंजुमन-ए-हैदरी के महासचिव सैयद बहादुर अब्बास नकवी ने कहा कि भारत के शिया मुसलमान लेबनान और सैयद हसन नसरल्लाह पर इजरायल के हमले की निंदा करते हैं.
शिया समुदाय के धर्म गुरु मौलाना फरीद ने बताया कि जो भी हुसैनी है वे पूरी दुनिया में कहीं भी हो आतंकवादी नहीं होगा. आतंकवाद से उनका कोई ताल्लुक नहीं होगा और आप देख सकते हैं कि पूरी दुनिया में जहां इमाम हुसैन के जो मानने वाले हैं कभी ना कही ब्लास्ट किया है न किसी को मारा है, बल्कि खुद गोलियां खाईं हैं, हसन नसरुल्लाह के जाने से हमें तकलीफ हुई है और दूसरी तकलीफ यह भी है कि इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह आतंकवादी था.
स्थानीय दुकानदार चंद ने बताया कि हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह की के शहादत को लेकर हम अपनी दुकानों को तीन दिनों तक बंद रखेंगे और ये आम जनता की तरफ से किया जा रहा है और ये जनता की ओर से किया जा रहा है और काले झंडे धार्मिक स्थल पर लगा कर गम मनाया जा रहा.
जमात-ए-इस्लामी हिंद ने की निंदा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








