
नशे में ट्रक को स्पीड से दौड़ा रहा था ड्राइवर, स्टूडेंट को मारी टक्कर, फिर पहिए के नीचे आने से मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में एक भीषण हादसे में स्टूडेंट की जान चली गई. दरअसल, छात्र अपनी बाइक के पास था, तभी एक ट्रक वहां तेज गति से पहुंचा और छात्र को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद छात्र ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया है. आरोप है कि चालक नशे में था.
महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चैतन्येश्वर नगर क्षेत्र में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, मृतक युवक विवेक विजयराव राननवरे एक छात्र था. वह अपनी बाइक के पास बैठा हुआ था. अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं खुशियां: शादी में मिली बाइक लेकर घर लौट रहे थे दूल्हे के जीजा और भाई, एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत
जब आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो घटनास्थल पर पहुंचे और उनका गुस्सा फूट पड़ा. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था. पुलिस ने ट्रक चालक विष्णु धाकुलकर को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रक तेज गति से आ रहा था और उसकी टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









