
'नवाब है तू…', Delhi Metro में बैठने के तरीके पर भिड़े दो शख्स, एक-दूसरे को खूब सुनाया
AajTak
दिल्ली मेट्रो में आए दिन लड़ाई-झगड़े और नोकझोंक के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दो यात्री आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं, जबकि आस-पास बैठे लोग मामले का तमाशा देख रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि वायरल वीडियो का नया ठिकाना बन गई है. यहां हर दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है.
कभी कोई यात्री मेट्रो में डांस करता दिखता है, तो कोई अजीबो-गरीब कपड़े पहनकर लोगों का ध्यान खींचता है. कई बार तो मेट्रो में सीट को लेकर झगड़े हो जाते हैं, और कभी-कभी यह जगह पहलवानी के अखाड़े में भी बदल जाती है.लड़ाई-झगड़े, बहस और तमाशे अब दिल्ली मेट्रो के सफर का एक आम हिस्सा बन चुके हैं.
इस बार भी ऐसा ही एक झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिल्ली मेट्रो के अंदर दो यात्री आपस में भिड़ते नजर आते हैं, और झगड़े की वजह सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. मामला सिर्फ बैठने के तरीके को लेकर है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सीट पर पैर मोड़कर बैठा है, जबकि दूसरा यात्री उसे देखकर तेज आवाज में चिल्लाने लगता है. बात धीरे-धीरे बढ़ती जाती है, और पता चलता है कि उस यात्री को दूसरे के बैठने का अंदाज पसंद नहीं है. तभी पहला शख्स जवाब देता है कि मेरे ऐसे बैठने से किसी को क्या दिक्कत है? इस पर दूसरा व्यक्ति गुस्से में कहता है कि तू पैर नीचे कर!
देखें वायरल वीडियो
'झगड़ा देखते-देखते दो स्टेशन आगे निकल गया!'

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












