
नवाज शरीफ की पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर साधा निशाना, कहा- तमाशे का ढ़ोंग बंद करे इमरान खान
ABP News
पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने प्रधानमंत्री इमरान खान उनकी सरकार और उनके सहयोगियों को घेरते हुए जमकर जुबानी हमला बोला. मरियम ने कहा कि फवाद सवाल पूछने पर पत्रकारों को गाली देते हैं.
पाकिस्तान में इस समय राजनीतिक अस्थिरता अपने चरम पर है. एक तरफ तो वहां पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फवाद चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को हंगामा हो गया है. पत्रकारों से फवाद चौधरी की बहस हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोला.
इस स्थिति में पाकिस्तान का विपक्ष इमरान पर हमलावर है. पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी सरकार और उनके सहयोगियों को घेरते हुए जमकर जुबानी हमला बोला. मरियम ने कहा कि फवाद चौधरी सवाल पूछने पर वरिष्ठ पत्रकारों को गाली देते हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












