
नवनीत राणा को जेजे अस्पताल शिफ्ट किया गया, वकील ने दिया था तबियत खराब का हवाला
AajTak
राजद्रोह केस में बायकुला जेल में बंद नवनीत राणा को जेजे अस्पताल शिफ्ट किया गया है. नवनीत को Spondylosis नाम की बिमारी है, जिसकी वजह से उन्हें सीटी स्कैन की सलाह दी गई थी, ताकी दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें. जेल में ऐसी सुविधा ना होने के कारण नवनीत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. जेल में जमीन पर सोना,बैठना नवनीत नहीं कर पा रही थी और उनकी तबियत खराब होती जा रही थी. वकील ने जेल सुपरीटेंडेंट को चिट्ठी लिख इस बारे में बताया था. नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने दावा किया था कि उनकी मुवक्किल को जेल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है. रिजवान मर्चेंट ने बाइकुला जेल के सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने दावा किया था कि नवनीत राणा स्पोंडिलोसिस (Spondylosis) से जूझ रही हैं, उन्हें सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











