
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान, कैप्टन खेमा दरकिनार
AajTak
कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पसंद को दरकिनार कर दिया गया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के पसंदीदा विजय इंदर सिंगला, मनीष तिवारी, राज कुमार वेरका और अन्य नेताओं को वर्किंग प्रेसिडेंट तक नहीं बनाया गया.
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच आलाकमान को आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाना ही पड़ा. सिद्धू और कैप्टन खेमे के बीच जारी शह-मात के खेल में बाजी सिद्धू के हाथ लगी और आलाकमान ने उन्हें पंजाब में पार्टी की कमान सौंप दी. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सिद्धू की ताजपोशी के ऐलान के साथ ही पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











