
'नवजात बच्चों को मारा, दफनाया और फिर पुलिस को सौंपे अवशेष..., केरल में लिव-इन कपल का चौंकाने वाला कबूलनामा
AajTak
केरल के त्रिशूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां 25 वर्षीय एक युवक भविन रविवार रात पुथुक्कड़ पुलिस स्टेशन में पहुंचा और दो नवजात शिशुओं के अस्थि-अवशेष पुलिस को सौंपते हुए स्वयं अपने जुर्म को कबूल कर लिया.
केरल के त्रिशूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन में रह रहे एक कपल ने अपने दो नवजात बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दफना दिया और वर्षों बाद उनके अवशेष लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा.
रविवार देर रात 25 वर्षीय भविन पुथुक्कड पुलिस स्टेशन पहुंचा और दो नवजात शिशुओं के अस्थि-अवशेष पुलिस को सौंपते हुए स्वयं अपने जुर्म को कबूल कर लिया.
आरोपी ने कबूल किया कि उसने और उसकी लिव-इन पार्टनर अनीशा (22) ने इन बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दफना दिया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान, कपल ने बताया कि वे 2020 से फेसबुक पर मिलने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में थे. भविन एक प्लंबर के रूप में काम करता है, जबकि अनीशा लैब टेक्नीशियन है.
2021 में हुआ था पहला बच्चा
कपल के कबूलनामे के अनुसार, अनीशा ने 2021 में अपने घर के बाथरूम में अकेले अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. उसने दावा किया कि डिलीवरी के दौरान बच्चे की गर्भनाल उसकी गर्दन में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसने बच्चे को अपने ही घर के परिसर में चुपचाप दफना दिया.
आठ महीने बाद, भविन के अनुरोध पर, उसने बच्चे के अवशेष उसे सौंप दिए. भविन ने कथित तौर पर इन हड्डियों को अपने रिश्ते की निशानी के रूप में रखा और दोस्तों को बताया कि वे बच्चे का अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








