
नर्सिंग स्टाफ बनकर बुजुर्गों को शिकार बनाते थे बदमाश, सेवा के नाम पर लूटकर हो जाते थे फरार
AajTak
दिल्ली में पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्गों को नर्सिंग स्टाफ होने का झांसा देकर लूट लेते थे. ये लोग ऐसे परिवार या बुजुर्ग व्यक्ति को अपना निशाना बनाते थे जिन्हें स्वास्थ्यकर्मी की घर में जरूरत होती थी. ये लोग एक-दो दिन सेवा करते थे और फिर मौके मिलते ही घर का सारा माल लेकर फरार हो जाते थे.
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्गों को नर्सिंग स्टाफ होने का भरोसा दिलाकर उन्हें लूट लेते थे. ये बदमाश बूढ़े नागरिकों से उनका कीमती सामान लूट कर फरार हो जाते थे.
पकड़े गए युवकों का नाम रिंकू कुमार उर्फ कल्लू (उम्र- 33 साल) और प्रमोद कुमार (उम्र - 38) है. यूपी के ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में उनके घरों से उन्हें गिरफ्तार किया गया. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा कि दोनों मरीजों के आवास पर नर्सिंग अटेंडेंट सेवाएं प्रदान करने की आड़ में उनका कीमती सामान चुराते थे.
इस महीने की शुरुआत में, रिंकू कुमार ने खुद को अंकित कुमार बताकर और नर्सिंग अटेंडेंट होने का दावा करके पटेल नगर में एक 85 साल के व्यक्ति को निशाना बनाया. यादव ने कहा कि उसे 9 अक्टूबर को नौकरी पर रखा गया था और 11 अक्टूबर को वह नकदी और आभूषण लेकर भाग गया.
पूछताछ के दौरान, रिंकू ने खुलासा किया कि वह सर्च इंजन डायरेक्टरी जस्टडायल के माध्यम से अपने संभावित शिकारों की जानकारी निकालता था. पुलिस ने कहा कि ये बदमाश ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे जो अपने बुजुर्ग माता-पिता या बीमार परिवार के सदस्यों के लिए नर्सों की तलाश कर रहे होते थे.
एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पहचान छुपाए रखने के लिए पीड़ित मरीज के घर पर बैक्टीरिया संक्रमण फैलने और मरीजों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए मेडिकल कारण बताकर मास्क पहने रखता था.
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जिस वक्त रिंकू मरीज के घर में चोरी करता था उसका दूसरा दोस्त प्रमोद बाहर निगरानी रखता था. पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले आदर्श नगर, साकेत और नोएडा में इसी तरह के तीन मामलों में शामिल थे. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











