
नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात कहां हुई... अमित शाह ने सुनाया PM के 'बेस्ट फ्रेंड' बनने का पूरा किस्सा
AajTak
बीजेपी से पहले कौन जुड़ा? और कैसे साथ आए? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि पार्टी से मैं जुड़ा था. हम दोनों भाजपा में काम कर रहे हैं. जैसे करोड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं. वो मोदी जी के साथ हैं. अब उनके काम के कारण करोड़ों लोग मोदी जी के साथ हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के आजतक को दिए एक खास इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साथ अपने रिश्ते, राजनीतिक सफर और चुनौतियों पर विस्तार से बातें साझा कीं. इस दौरान शाह ने बताया कि मोदी से उनकी पहली मुलाकात 80 के दशक की शुरुआत में हुई थी, जब नरेंद्र मोदी आरएसएस के कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने आए थे.
यहां देखें पूरा इंटरव्यू-
शाह ने कहा, “80 दशक की शुरुआत में नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का काम करते थे. और तब अहमदाबाद में संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का युवाओं से बातचीत का एक कार्यक्रम था. उसकी तैयारी करने के लिए नरेंद्र मोदी वहां आए थे, जहां मैं रहता था. वहां बहुत कम युवा थे. तब उन्होंने (मोदी) बहुत कम समय में संघ के सिद्धांत और देश को बदलने की दिशा समझाई थी. मुझे याद है कि मेरे साथ जितने भी युवा थे, वो सभी लोग इस कार्यक्रम को सफल करने में लगे थे. बहुत अच्छा कार्यक्रम हुआ था."
बीजेपी से पहले कौन जुड़ा? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि पार्टी से मैं जुड़ा था. हम दोनों भाजपा में काम कर रहे हैं. जैसे करोड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं. वो मोदी जी के साथ हैं. अब उनके काम के कारण करोड़ों लोग मोदी जी के साथ हैं. ना केवल देश में, दुनिया भर में करोड़ों लोग उनके साथ जुड़े है. देश की समस्याओं के लिए, दुनिया की समस्याओं के लिए मोदी जी से निराकरण की अपेक्षा रखते है. एक व्यक्ति है जो डिलीवर कर सकता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








