
नरेंद्र गिरि केस: सुसाइड नोट, ब्लैकमेलिंग, गनर्स की लोकेशन... सीबीआई को सुलझानी होंगी ये गुत्थियां
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने की ज़िम्मेदारी अब सीबीआई के कंधों पर आ सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच करवाने की सिफारिश की है. ऐसे में एजेंसी के सामने कई तरह की चुनौतियां होंगी.
Narendra Giri Death Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सामने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. नरेंद्र गिरि की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे, उनके कमरे से मिले सुसाइड नोट ने काफी कुछ इशारा भी किया, ऐसे में संत समाज की ओर से उठ रही मांग को पूरा किया गया. लेकिन सीबीआई के लिए इस केस को सुलझाना आसान नहीं होगा, क्योंकि अभी तक जो बातें सामने आई हैं वह केस को उलझाती हुई दिख रही हैं. ऐसे में अगर सीबीआई अपने हाथ में ये केस लेती है, तब उसके सामने किस तरह की चुनौतियां होंगी. एक नज़र डाल लीजिए... सुसाइड नोट की कड़ी को सुलझाना: महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम लिया है, आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन उसके साथ नरेंद्र गिरि का पूरा विवाद क्या था, नरेंद्र गिरि ने जिस वीडियो और फोटो की बात की है, वह कहां है और उसमें क्या है, ये सवाल अभी अनसुलझे हैं. ब्लैकमेलिंग का डर कितना बड़ा?: महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात जो आई है, उसमें ब्लैकमेलिंग का मसला है. नरेंद्र गिरि के मुताबिक, आनंद गिरि कुछ तस्वीरों को वायरल करने वाला था. नरेंद्र गिरि ने यही लिखा कि वह सम्मान के साथ जिए हैं, ऐसे में इस बदनामी के साथ नहीं जी पाएंगे. गनर्स की लोकेशन: नरेंद्र गिरि के चार गनर्स थे, लेकिन जब महंत की मौत हुई तो वो कहां थे इसका अभी जवाब नहीं मिला है. पुलिस ने जो पूछताछ की है, उसमें चारों गनर्स की ड्यूटी में लापरवाही की बात सामने आई थी. एक गनर पर संदेह भी हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है. अब ये गुत्थी सीबीआई को ही सुलझानी होगी. क्या संपत्ति विवाद भी है वजह?: आनंद गिरि ने गिरफ्तारी से पहले दावा किया था कि नरेंद्र गिरि की हत्या की गई है और ये सब संपत्ति की वजह से हुआ है. जिस मठ के नरेंद्र गिरि प्रमुख थे उसके पास काफी संपत्ति है. आद्या तिवारी, संदीप तिवारी पर भी चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगे थे, जिनका ज़िक्र सुसाइड नोट में भी हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







