
नरवणे, एपस्टीन, ट्रेड डील... बजट सेशन में राहुल गांधी एजेंडा सेट करने में कामयाब रहे?
AajTak
राहुल गांधी ने संसद सत्र में बजट को छोड़कर बहुत सारी बातें विस्तार से की. अलग अलग मुद्दे भी उठाए, जिस पर सरकार से टकराव हुआ. विपक्ष की तरफ से स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया गया, लेकिन सत्ता पक्ष की तरफ से बोलकर भी राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं लाया गया.
राहुल गांधी ने लोकसभा में ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जो सीधे सीधे बजट सेशन से नहीं जुड़े थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर सत्ता पक्ष के सीनियर मंत्री और नेता विपक्ष के राहुल गांधी की बातों को खारिज करते रहे, लेकिन राहुल गांधी ने शुरू से आखिर तक हमलावर बने रहे.
विपक्ष के नेता के आक्रामक रुख को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में मालूम हुआ कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. हां, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटैंसिव मोशन का नोटिस जरूर दिया है.
कांग्रेस नेता का कहना है कि ऐसी किसी भी चीज से वो डरने वाले नहीं हैं. जैसे 30-32 मामले हैं, एक और एफआईआर सही. और, अपनी ताजा लड़ाई को भी राहुल गांधी फिर से किसानों के हित से जोड़ दिया है. राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील में किसानों के हितों से समझौते का आरोप लगाया है.
बजट सत्र में राहुल गांधी ने की 'मन की बात'
1. बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में जब राहुल गांधी के बोलने का टाइम आया, तो वो बजट के बजाय भारत-चीन विवाद का मुद्दा उठा दिए. राहुल गांधी ने एक मैगजीन के हवाले से पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश पढ़ने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी.
बाद में राहुल गांधी किताब की एक कॉपी लेकर संसद पहुंचे, तो बवाल और बढ़ गया. किताब के प्रकाशन स्टेटस को लेकर सवाल उठे. पब्लिशिंग हाउस पेंग्विन की तरफ से बताया गया कि किताब प्रकाशित हुई ही नहीं है, और फिर नरवणे का भी बयान आया कि स्टेटस वही है जो पेंग्विन की तरफ से बताया गया है. मामला दिल्ली पुलिस तक पहुंचा, केस दर्ज हुआ - और राहुल गांधी मुद्दे से आगे बढ़ गए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







