
नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा करें इंतजार, इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ये बेहतरीन मोबाइल
AajTak
Upcoming Smartphones in May 2022: अगर आप नया Smartphone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए. इस महीने कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं.
अप्रैल महीने में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए. पिछले महीने करीब 15 स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए. इस महीने भी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए. यहां पर आपको इस महीने लॉन्च होने वाले 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं.
Realme Narzo 50 Pro
Realme ने कन्फर्म किया है ये अपने नए स्मार्टफोन Narzo 50 Pro को भारत में 18 मई को लॉन्च करने वाला है. इन डिवाइस के लिए ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन पर डेडिकेटेड पेज भी बनाया जा चुका है. लिस्टिंग से साफ है इसमें Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर दिया जाएगा.
Realme Narzo 50 5G
Realme Narzo 50 Pro के साथ कंपनी 18 मई को Realme Narzo 50 5G को भी लॉन्च करेगी. ये कंपनी का अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा. इसको लेकर ज्यादा जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. हालांकि, इसे भी ऐमेजॉन से बेचा जाएगा. इसका 4G वर्जन पहले से भारत में उपलब्ध है.
Vivo X80 और Vivo X80 Pro

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












