
नमो भारत ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली से मेरठ के बीच एक लाख लोगों ने की यात्रा
AajTak
दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर पर सोमवार को अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई. NCRTC के अनुसार, यात्री संख्या 1 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 82 किमी लंबे पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो लिंक के उद्घाटन के बाद यह पहला दिन था जब नमो भारत का पूरा कमर्शियल रन था.
देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मेरठ तक चलने वाली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) पर अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई है. NCRTC के अनुसार, अंतिम ट्रेन रात 10 बजे रवाना होने तक कुल सवारी 1 लाख से अधिक होने की संभावना है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह रिकॉर्ड उस दिन बना, जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे पूर्ण दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर और नए मेरठ मेट्रो लिंक का औपचारिक उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद यह पहला पूर्ण कमर्शियल रन था.
दिल्ली से मेरठ तक यात्रियों की भीड़
NCRTC ने बताया कि यह अब तक का सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप आंकड़ा है. मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से सामने आए वीडियो में यात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखा गया. सुबह से ही स्टेशन के कॉन्कोर्स क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. कई परिवार और युवा ट्रेन और स्टेशन परिसर में सेल्फी लेते नजर आए.
कुछ यात्रियों ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं, जबकि अन्य ने उत्साहपूर्वक हाथ हिलाकर स्वागत किया. टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म प्रवेश द्वार पर सुव्यवस्थित कतारें देखी गईं. स्टेशन स्टाफ पहली बार यात्रा करने वालों की मदद करते और सुरक्षा नियमों की जानकारी देते दिखाई दिए.
180 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








