
नन्हे हाथी ने मां के संग फुटबॉल खेलने की ऐसी की जिद, Video दिल छू लेगा!
AajTak
वाइल्डलाइफ की जिंदगी करीब से देखना भी एक अलग नजरिया देता. लेकिन जब ये मुमकिन नहीं हो, तो वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो देखकर ही लोग राहत महसूस करते हैं. ऐसा ही एक जानवरों की जिंदगी की मासूमियत को दिखाता एक वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है. इस वीडियो एक नन्हा हाथी अपनी मां को फुटबॉल खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो इतना प्यारा है की लोगों के दिल को छू रहा है.
दुनिया की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून पाने के लिए अक्सर नेचर की ओर रुख करते हैं. इसी वजह कुछ लोग शहरों की भीड़ से दूर जंगल सफारी का अनुभव लेने जाते हैं. वाइल्डलाइफ की जिंदगी करीब से देखना भी एक अलग नजरिया देता. लेकिन जब ये मुमकिन नहीं हो, तो वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो देखकर ही लोग राहत महसूस करते हैं.
ऐसा ही एक जानवरों की जिंदगी की मासूमियत को दिखाता एक वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है. इस वीडियो एक नन्हा हाथी अपनी मां को फुटबॉल खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो इतना प्यारा है की लोगों के दिल को छू रहा है.
वीडियो में एक प्यारा सा नजारा देखने को मिलता है, जहां एक नन्हा हाथी अपनी मां को फुटबॉल खेलने के लिए मना रहा है, नन्हा हाथी एक गेंद जैसी चीज को बार-बार अपनी मां की ओर धकेलता है, लेकिन मां का खेलने का मन नहीं है. इसके बावजूद, नन्हा हाथी हार नहीं मानता. वो बार-बार कोशिश करता है कि उसकी मां भी उसके साथ खेल में शामिल हो जाए.
देखें वीडियो
यह वीडियो थाईलैंड के एलिफेंट नेचर पार्क की संस्थापक लेक चैलर्ट ने शेयर किया है. 30 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों को प्यारा लगा ये वीडियो

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












