
नदी में मिली तीन टांगों से फैली सनसनी, डबल मर्डर का शक, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
AajTak
उधम सिंह नगर में तीन टांगे मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. नदी में शरीर के अन्य हिस्सों को तलाशने में पुलिस जुटी है. लाश के अन्य अंगों को ढूंढ़ने के लिए डॉग स्क्वायड टीम की मदद भी ली जा रही है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटा रही है. उत्तराखंड पुलिस के गोताखोर नदी में शरीर के अन्य हिस्सों को तलाश रहे हैं.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में डबल मर्डर मिस्ट्री का रहस्य अब तक बना हुआ है. 24 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस हत्या की इस मिस्ट्री को सुलझा नहीं पाई है. तीन टांगों के अलावा पुलिस कोई भी अंग नहीं खोज पाई है. पुलिस ने 5 किलोमीटर तक नदी में सर्च किया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है.
दरअसल, एक महिला के भाइयों ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वह अपने 5 भाई और एक सौतेले भाई के साथ रहती थी. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि तीन पैर पड़े हैं. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 60 साल के एक बुजुर्ग के गायब होने की भी सूचना पुलिस को मिली.
डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और पुलिस के गोताखोर खोज में लगे
दोनों के परिजनों को पहचान के लिए तीनों टांगे दिखाई गईं. मगर, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पैरों को बरामद किया और शरीर के बाकी अंगों की तलाश में जुट गई. अब पुलिस शरीर के अन्य हिस्सों को तलाशने में जुटी है.
लाश के अन्य अंगों को ढूंढ़ने के लिए डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है. साथ ही मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं. इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के गोताखोर अभी भी नदी में शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश कर रहे हैं. कई टीमें बनाकर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है.
जल्द से जल्द इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा- एसपी क्राइम

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









