
नदी में गिर गई शादी की अंगूठी, अनजान शख्स ने ढूंढकर मालिक के पास पहुंचा दिया
AajTak
एक शख्स की शादी की सोने की अंगूठी नदी में खो गई थी. इसके बाद एक दूसरे शख्स ने उसे खोज निकाला. खोजने वाले शख्स को नहीं पता थी कि ये अंगूठी किसकी है.
एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक शख्स की शादी की सोने की अंगूठी नदी में खो गई थी. इसके बाद एक दूसरे शख्स ने उसे खोज निकाला. खोजने वाले शख्स को नहीं पता थी कि ये अंगूठी किसकी है. फिर एक तरकीब से यह अंगूठी सही आदमी तक पहुंची. Photo: American River Lost-Found दरअसल, यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. यहां एक नदी में कुछ दिन पहले अदाम पापिनी नाम के एक शख्स की अंगूठी नदी में खो गई थी. सीबीएस न्यूज के मुताबिक पापिनी की शादी अंगूठी नदी में तैरते वक्त गिर गई थी और काफी ढूंढने के बाद भी उन्हें नदी में अपनी अंगूठी नहीं मिल पाई थी. Photo: American River Lost-Found इसी बीच कार्ल ब्लाई नामक एक शख्स जो पेशे से गोताखोर भी है, उसे अचानक यह अंगूठी नदी में मिल गई. दिलचस्प बात ये है कि कार्ल ब्लाई को नहीं पता था कि ये सोने की अंगूठी किसकी है. इसके बाद उन्होंने एक तरकीब निकाली.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












