
नग्न हाल में दौड़ता आया, बच्चों से करने लगा छेड़छाड़, लोगों ने पकड़ा तो...
AajTak
वाशिंगटन के सिएटल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शॉपिंग स्टोर में अचानक एक शख्स नग्न हालत में घुस आया और वहां मौैजूद छोटे बच्चों को गंदी तरह छूने लगा. लोगों ने जब उसे पकड़ा तो बुरी तरह पीटा.
दुनिया में कई ऐसी हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं जो अगर कैमरे में कैद न हों तो किसी को खबर ही न लगे. हाल में वाशिंगटन के सिएटल में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां के जेसीपीनी स्टोर में एक व्यक्ति को कथित तौर पर बच्चों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करते हुए कैमरे में कैद किया गया.
बिना कपड़ों के स्टोर में घुसा और...
उससे भी ज्यादा अजीब बात ये है कि ये व्यक्ति पूरी तरह से नग्न था. स्टोर में मौजूद लोगों ने शख्स पर उनके बच्चों को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया. लोगों ने बताया कि वह बिना कपड़ों के स्टोर में घुसा और वहां मौजूद बच्चों से छेड़छाड़ करने लगा. यह घटना एक वीडियो में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
वीडियो को 'क्लाउन वर्ल्ड' नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया. इसमें नग्न शख्स को स्टोर के चारों ओर बिना कपड़ों के भागते हुए देखा गया. वहीं कई लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. उनके प्रयासों के बावजूद, वह व्यक्ति कुछ समय के लिए पकड़ से बचने में कामयाब रहा.
लोगों ने पकड़ा तो मारपीट करने लगा
वीडियो में आगे लोग आखिरकार उस व्यक्ति को पकड़ने में सफल हो जाते हैं. पकड़ने की कोशिश में व्यक्ति लोगों से मार पीट करने लगता है. आखिरकार उसे काबू किया जाता है. अपलोड होने के बाद से, वीडियो को 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और लोग इसपर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











