
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम... जंगल और पहाड़ी इलाकों में बिछा था बारूद, सुरक्षाबलों ने 30 IED किए निष्क्रिय
AajTak
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें जंगल और पहाड़ी इलाकों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 30 आईईडी बम बरामद किए गए. सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया है.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 30 आईईडी बम बरामद किए और उन्हें मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया. हर आईईडी का वजन लगभग 2 किलोग्राम था, जिन्हें जंगल और पहाड़ी इलाके में छिपाया गया था. इस कार्रवाई ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया.
यह संयुक्त अभियान 4 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था, जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन, एसएसबी और सरायकेला पुलिस शामिल रहीं. ऑपरेशन पश्चिम सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र और सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल और पहाड़ी इलाकों में चलाया गया.
बरामद सभी आईईडी बम नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से बिछाए गए थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता और बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई से सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, गजरला रवि समेत 3 शीर्ष नक्सली ढेर

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







