
नकली अंडा और पनीर के बाद आया जहरीला चना, कहीं आप तो नहीं खा रहे?
AajTak
आज आपको बताएंगे कि कैसे नकली और जहरीले प्रोटीन आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं. नकली देसी अंडे, मिलावटी दूध और चमड़ा रंगने वाले रसायन से पीला किया हुआ भुना चना बाजार में बिक रहा है. यह रंग जहरीला और प्रतिबंधित है, जो कैंसर समेत कई रोगों का खतरा बढ़ाता है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन मिलावटों पर निगरानी बढ़ाई है लेकिन जनता को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











