
नए TVS Jupiter 125 में रख सकेंगे 2 हेलमेट, इतनी कीमत पर हुआ लॉन्च
AajTak
TVS Motor Company ने अपने सबसे आइकॉनिक स्कूटर ब्रांड TVS Jupiter को 125cc सेगमेंट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके लुक को काफी फ्रेश और वाइब्रेंट बनाया है. जानें इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...
2-व्हीलर कंपनी TVS Motor Company ने अपने सबसे फेमस स्कूटर जुपिटर का 125cc वर्जन TVS Jupiter 125 गुरुवार को लॉन्च कर दिया. इसके डिजाइन और लुक को कंपनी ने काफी वाइब्रेंट और फ्रेश टच दिया है. जानें इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...
कंपनी ने TVS Jupiter 125 में पेट्रोल के लिए नया इनलेट दिया है. पहले ये सीट के पीछे होता था, लेकिन इसमें ये हैंडल के ठीक नीचे दिया गया है. कंपनी का ये मॉडल ड्रम, ड्रम एलॉय और डिस्क वैरिएंट में आएगा.
TVS Jupiter 125 को प्रीमियम लुक देने के लिए कंपनी ने इसे क्रोम टच दिया है. इसके साइड मिरर पर क्रोम से डुअल टोन कलर दिया गया है. वहीं इसमें एलईडी हैडलैंप, 3डी लोगो, डायमंड कट एलॉय व्हील भी हैं. इसे कंपनी ने Dawn Orange, IndiBlue, Pristine White और Titanium Grey कलर में लॉन्च किया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












