
नए m-Aadhaar ऐप पर बिना प्रूफ अपडेट हो जाएगा एड्रेस, मिलेंगे ये फायदे भी...
AajTak
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नई m-Aadhaar ऐप लॉन्च की है. इसे एंड्राइड के प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. नई ऐप पर UIDAI ने कई सारे फीचर्स और सुविधाएं जोड़ी हैं. उनके बारे में यहां जानें...
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नई m-Aadhaar ऐप लॉन्च की है. इसे एंड्राइड के प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. आगे की स्लाइड्स में जानें कि नई ऐप पर UIDAI ने कौन-कौन से फीचर्स दिए हैं और इससे आपको क्या-क्या फायदा होने जा रहा है. आधार से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहे, इसके लिए UIDAI ने नई m-Aadhaar ऐप में एक विशेष फीचर जोड़ा है. एक आधार संख्या से ये ऐप एक बार में एक ही फोन डिवाइस पर एक्टिव रहता है. ऐसे में यदि आप अपना फोन बदलते हैं तो नए डिवाइस पर ऐप के एक्टिव होते ही ये पुराने डिवाइस पर खुदबखुद डिएक्टिवेट हो जाएगा. अगर आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है तो आप जानते हैं कि ये कितना सरदर्द भरा काम है. नई m-Aadhaar ऐप में इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. इस ऐप में बिना प्रूफ या प्रूफ के साथ एड्रेस अपडेट करने की सुविधा दी गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












