
नए साल के जश्न में न पड़ जाए भंग... दिल्ली-मुंबई, लखनऊ-गुरुग्राम की पुलिस अलर्ट, ये हैं तैयारियां
AajTak
नए साल के स्वागत के लिए अब बस एक ही दिन और रह गया है. लोगों में इसे लेकर उत्साह है और इस दिन के लिए लोगों ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी है. न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए लोग बाहर निकलेंगे और इस वजह से मॉल-बाजार और सड़कों पर भीड़ बढ़ेगी. इस स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है.
नए साल के स्वागत को लेकर पूरी तैयारी है. लोग जश्न मनाने और पार्टी करने के मूड में है और पहले से ही प्लान बना रखे हैं. इसी बीच किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शासन-प्रशासन भी सतर्क है. राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, लखनऊ समेत देश के शहरों में पुलिस नए साल के जश्न और इसकी पूर्व संध्या पर बाजारों और पब्लिक प्लेस पर जुटने वाली भीड़ को लेकर अलर्ट है. ध्वनि प्रदूषण, म्यूजिक को लेकर जहां दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तो वहीं यातायात के नियमों के उल्लंघनों पर भी कार्रवाई का निर्दश है.
नए साल के जश्न के लिए लखनऊ पुलिस ने निर्देश जारी किया है. लखनऊ में नए साल के जश्न के दौरान 103 पुलिस बैरिकेडिंग, डिंक एंड ड्राइव के लिए 100 चेकिंग प्वाइंट, पेट्रोलिंग के लिए 130 मोबाइल पार्टी, 100 से ज्यादा डायवर्जन लगाए गए हैं. रात 10 बजे के बाद कोई भी आवाज और लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बजाया जा सकता. यदि कोई व्यक्ति ड्राइव के दौरान नशे में पाया जाता है तो लखनऊ पुलिस उसे जेल भेज देगी.
गुरुग्राम पुलिस ने की है ये तैयारी नए साल के आगमन और जश्न मिलेनियम सिटी गुरग्राम में भी ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी एक्शन प्लान बनाया है. इस प्लान के मुताबिक, 31 दिसंबर तक एमजीरोड ट्रैफिक फ्री रहेगा. इसके साथ ही , सभी पब बार संचालकों को पब बार समय पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए एमजीरोड, सेक्टर, साइबर हब ,और अन्य इलाकों में भारी पुलिस तैनाती रहेगी.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुरुग्राम पुलिस सतर्क, यातायात पर भी नजर वहीं, पुलिस ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लानिंग की है. पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के आदेशानुसार नववर्ष-2024 के दौरान कानून व्यवस्था व शान्ति बनाए रखने, नया साल शांतिपूर्वक व व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात का व्यवस्थित, सुचारू व सुगम संचालन के लिए तथा शरारती/असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दे सके इत्यादि बातों को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा नए साल के स्वागत में व पुराने वर्ष की विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.
गुरुग्राम में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी नव वर्ष के आयोजन के लिए गुरुग्राम पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है, इसके साथ ही इस दौरान सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिह्नित स्थानों पर समुचित संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. इसके अलावा सादे कपड़ो में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इस दौरान यातायात के संचालन को सुचारू, व्यवस्थित व दुरस्त रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, ताकि यातायात प्रभावित/बाधित न हो तथा भीड़ होने के दौरान भी जाम की समस्या ना बन सके.
दिल्ली मेट्रो की ये गाइडलाइंस जरूर पढ़ लीजिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम के द्वारा जारी एक एडवाइजरी में में बताया गया है कि नए साल के जश्न को देखते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. जो लोग राजीव चौक स्टेशन पर उतरकर एग्जिट करना चाहते हैं, वो सिर्फ कल रात 9 बजे तक ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. हालांकि, राजीव चौक पर स्टेशन में एंट्री के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजीव चौक स्टेशन से लोग आखिरी मेट्रो तक की बोर्डिंग कर सकेंगे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










