
नए साल की शुरुआत होगी धमाकेदार, Vivo X100 सीरीज होगी लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त कैमरा
AajTak
Vivo X100 Launch Date: वीवो जल्द ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी फ्लैगशिप सीरीज में दो स्मार्टफोन- Vivo X100 और Vivo X100 Pro को लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज के दोनों ही फोन्स पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं. इसमें कंपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन कैमरा कॉन्फिग्रेशन भी ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Vivo अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है. कंपनी साल 2024 की शुरुआत ही अपने फ्लैगशिप डिवाइस के साथ कर रही है. ब्रांड पहले हफ्ते में ही Vivo X100 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है.
इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रो साइट जारी कर दी है. Vivo X100 और Vivo X100 Pro को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है. ये फोन नवंबर महीने में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है.
कंपनी ने इस लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4 जनवरी को लॉन्च होंगे. कंपनी ने इसकी पुष्टि एक मीडिया इन्वाइट के जरिए की है. ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- एस्टेरॉयड ब्लैक, स्टारट्रेल ब्लू और सनसेट कलर में आएगा. इसमें Funtouch OS 14 मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Vivo ने घटा दी 5 स्मार्टफोन्स की कीमत, अब इतने रुपये में खरीद सकते हैं आप
भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा तो 4 जनवरी को ही होगा. हालांकि, चीन में कंपनी ने इन फोन्स को 4999 युआन (लगभग 56,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत Vivo X100 की है. भारत में भी ये स्मार्टफोन इसी के आसपास की कीमत पर लॉन्च होंगे.
Vivo X100 सीरीज में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. दोनों ही फोन्स MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर पर काम करते हैं. कंपनी ने इसमें Vivo V3 चिप भी दी है. ये डिवाइसेस Zeiss ब्रांडिंग वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











