
नए समय पर आएगा सीरियल 'पिंजरा खूबसूरती का', एक्ट्रेस ने बताई सीरियल की नई कहानी
AajTak
उन्होंने कहा कि ये खबर तो मुझे भी सुनने को मिली है और हम सभी को शॉक्ड लगा है. ईमानदारी से कहूं तो जो सीरियल हम दिखाते हैं वो भले ही लोगों को लगता हो कि ये थोड़ा हिंसक है लेकिन ये हमारी सोसाइटी में कहीं ना कहीं होता है.
हाल ही में फिर से खबरें आ रही थी कि कलर्स के सीरियल 'पिंजरा ख़ूबसूरती का' को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया गया है और ये सीरियल अपने दर्शकों को जून के महीने में टा टा बाय बाय कह देगा. लेकिन अब खबर है कि यह सीरियल 1 जुलाई से नए समय पर प्रसारित किया जाएगा, क्योंकि ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) का मानना है कि इस सीरियल की कहानी थोड़ी हिंसक है और इसे रात 10 बजे के बाद ही दिखाया जाना चाहिए. यही वजह है कि इस सीरियल का समय बदलकर 10.30 बजे का कर दिया गया है और इस सीरियल के प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी द्वारा ही निर्मित सीरियल 'बांवरा दिल' जो कि कलर्स पर 10.30 बजे दिखाया जाता था उसे 9.30 बजे दिखाया जाएगा.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












