
नए संसद भवन में 'सेंगोल' स्थापित करेंगे पीएम मोदी, भारत के इस राजा से है खास कनेक्शन
AajTak
पीएम मोदी देश के नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना करेंगे. ये ऐतिहासिक रूप से भारत के लिए काफी अहम रहा है. इसे निष्पक्ष और न्यायपूर्ण शासन का प्रतीक माना जाता है. सेंगोल का भारत के एक महान राजा से भी खास कनेक्शन है.
भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक रूप से अहम 'सेंगोल' की स्थापना करेंगे. इसे एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण शासन का प्रतीक माना जाता है. सेंगोल को राजा महाराजाओं के समय से सत्ता हस्तांतरण के वक्त इस्तेमाल किया जाता था. इसका भारत के एक प्रतापी राजा से खास कनेक्शन है. ये वही राजा हैं, जिन्होंने एशिया की सबसे बड़ी नौसेना बनाई थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर कहा है, 'इस पवित्र सेंगोल को किसी संग्रहालय में रखना अनुचित है. सेंगोल की स्थापना के लिए संसद भवन से अधिक उपयुक्त, पवित्र और उचित स्थान कोई हो ही नहीं सकता. इसलिए जब संसद भवन देश को समर्पण होगा, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी जी बड़ी विनम्रता के साथ तमिलनाडु से आए, अधीनम से सेंगोल को स्वीकार करेंगे.'
किस राजा से है कनेक्शन?
सेंगोल को हिंदी में राजदंड कहा जाता है. इसका इस्तेमाल चोल साम्राज्य से होता आ रहा है. जब इस साम्राज्य का कोई राजा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करता था, तो उसे सत्ता हस्तांतरण के रूप में सेंगोल देता था. सेंगोल देने की परंपरा चोल साम्राज्य से ही चली आ रही है. तमिलनाडु और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में इसे निष्पक्ष और न्यायपूर्ण शासन का प्रतीक माना जाता है. कुछ इतिहासकारों का कहना है कि मौर्य और गुप्त वंश में भी सेंगोल का इस्तेमाल हुआ करता था. चोल साम्राज्य के मशहूर शासक राजाराज चोल और उनके बेटे राजेंद्र चोल रहे हैं.
चोल साम्राज्य का इतिहास क्या है?
चोल वंश का इतिहास काफी बड़ा है, इसलिए इसे चार भागों में बांटा गया है. इस दक्षिण भारतीय राजवंश को लेकर कहा जाता है कि यह न केवल भारत बल्कि दुनिया में सबसे लंबे दौर तक चले राजवंशों में से एक है. इनका राज 2000 साल तक चला. इसकी शुरुआत गुमनाम है, लेकिन मध्यक्रम यानी तीसरा भाग, सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. तब ही इसे साम्राज्य का दर्जा मिला था. ये मदुरै से शुरू हुआ. मध्यक्रम में इसका इतना विस्तार हुआ कि भारत के आसपास के देशों पर भी नियंत्रण हासिल हो गया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












