
नए संसद भवन में आज से होगा कार्यवाही का शुभारंभ, संविधान की कॉपी लेकर जाएंगे पीएम मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम
AajTak
इन दिनों पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र चल रहा है. इस सत्र का पहला दिन कल पुराने सदन में हुआ, तो वहीं दूसरे दिन से कार्यवाही नए सदन से होगी. इस खास दिन का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है.
देश की संसदीय कार्यवाही आज से नई संसद में होगी. आज गणेश चतुर्थी के दिन से ही इस नए भवन का भी श्री गणेश होना है. दरअसल इन दिनों पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र चल रहा है. इस सत्र का पहला दिन कल पुराने संसद भवन में हुआ, तो वहीं दूसरे दिन से कार्यवाही नए भवन से होगी. इस खास दिन का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है.
सबसे पहले कल सुबह 9.30 बजे पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल के सामने फोटो सेशन होगा. इसके बाद 11 बजे से नई संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें संसद की ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया जाएगा और भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा.
नई संसद में बोलेंगे इतने नेता
सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पीयूष गोयल, मेनका गांधी, शिबुसोरेन और मनमोहन सिंह बोलेंगें.
बताते चलें कि मेनका गांधी लोकसभा में सबसे ज्यादा समय सांसद के तौर पर रहने की वजह से सेंट्रल हॉल में बोलेंगीं. तो वहीं मनमोहन सिंह राज्यसभा में सबसे लंबे समय से सांसद हैं. वे इस नाते बोलेंगे. इसके अलावा शिबूसरेन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मिलाकर सबसें ज्यादा सांसद रहें हैं, इसलिए वे सेंट्रल हॉल में बोलेंगे. ये कार्यक्रम 11 बजे से 12:35 बजे तक चलेगा. इसके बाद नए संसद भवन में 1:15 पर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी.
संविधान की कॉपी लेकर पैदल जाएंगे पीएम मोदी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









