
नए शो 'जादू तेरी नजर' का TRP में बोलबाला, पहले ही हफ्ते मारी बाजी, कम हुआ 'अनुपमा' का क्रेज
AajTak
फैंस रुपाली गांगुली के शो की वही घिसी पिटी कहानी और रोना धोना देखकर बोर हो चुके हैं. तभी तो नए शोज आकर इसका टफ कॉम्पिटिशन बन रहे हैं. सीरियल 'जादू तेरी नजर की' ने इस हफ्ते की रेटिंग में सरप्राइज एंट्री मारी है. 18 फरवरी को शो का प्रीमियर हुआ था.
एक वक्त था जब रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' टीआरपी में छाया रहता था. नबंर 1 शो की पोजिशन पर सीरियल का दबदबा रहता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. टीवी के दूसरे शोज से 'अनुपमा' को जबरदस्त टक्कर मिल रही है. इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में 'अनुपमा' को दूसरे नंबर पर खिसकना पडा है. 'उड़ने की आशा' शो नंबर 1 पर काबिज है.
फीका पड़ा 'अनुपमा' का चार्म
बार्क रेटिंग में न्यू लॉन्च हुए सुपरनैचुरल शो 'जादू तेरी नजर' ने धमाकेदार एंट्री मारी है. लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'. पांचवे स्थान पर 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' ने जगह बनाई है. सीरियल 'उड़ने की आशा' के लीड एक्टर कंवर ढिल्लो और नेहा हरसोरा हैं. ये सीरियल जबसे शुरू हुआ है इसने 'अनुपमा' को जबरदस्त टक्कर दे रखी है.
वहीं फैंस रुपाली गांगुली के शो की वही घिसी पिटी कहानी और रोना धोना देखकर बोर हो चुके हैं. तभी तो नए शोज आकर इसका टफ कॉम्पिटिशन बन रहे हैं. करंटली, शो में राही और प्रेम की शादी का ट्रैक चल रहा है. कोठारी फैमिली की स्टोरीलाइन ने 'अनुपमा' शो की कहानी में भरपूर ड्रामा ऐड किया है.
'जादू तेरी नजर' का चला जादू
सीरियल 'जादू तेरी नजर की' ने इस हफ्ते की रेटिंग में सरप्राइज एंट्री मारी है. 18 फरवरी को शो का प्रीमियर हुआ था. इसमें जायद इबाद खान और खुशी दुबे लीड रोल में नजर आते हैं. सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर छाया हुआ है. ये कहानी है गौरी और विहान की. अभी दोनों अपनी शक्तियों से बेखबर हैं. गौरी डायन वंश का विनाश करना चाहती है. वहीं विहान का मकसद काली शक्तियों पर राज करने का है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











