
नई Royal Enfield Classic 350 में होगा ये सब नया, बदले अवतार में अगले हफ्ते होगी लॉन्च
AajTak
बाइक राइडर्स की पहली पसंद Royal Enfield Classic 350 अपना पूरा रंग-रूप बदलने जा रही है. आम लोगों के बीच ‘बुलेट’ के नाम से जानी जाने वाली इस मोटरसाइकिल की न्यू जेनरेशन कंपनी अगले हफ्ते लॉन्च करेगी. जानें इसके फीचर्स
नई Royal Enfield Classic 350 की लॉन्च को लेकर महीनों से इंतज़ार हो रहा है. इसके ब्रॉशर लीक होने से लेकर तरह-तरह के अनुमान, स्पाई शॉट और ना जाने क्या-क्या सामने आया, लेकिन अब महीनों के इस सब्र का फल मिलने जा रहा है. पहले ये अगस्त के आखिर में लॉन्च होने वाली थी लेकिन अब कंपनी इसे 1 सितंबर 2021 को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. इस मोटरसाइकिल को पूरी तरह से नया रंग-रूप दिया गया है. जानें इसके फीचर्स और संभावित कीमत... नई Royal Enfield Classic 350 कंपनी के J-platform पर डेवेलप की गई है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी ने Royal Enfield Meteor 350 में किया है. इसके अलावा इसकी चेसिस से लेकर मीटर कंसोल, स्विंगॅ-आर्म और अन्य एलिमेंट्स को भी बदला गया है. कंपनी की ये बाइक नीचे से लेकर ऊपर तक पूरी तरह से बदल गई है. नई Royal Enfield Classic 350 में इंजन पहले जैसा दमदार होने की उम्मीद है. ये 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन हो सकता है, जो 20bhp की मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












