
नई स्टडीः पुरुषों को कोरोना का खतरा ज्यादा, कारण है कम टेस्टोस्टेरॉन
AajTak
कोरोना वायरस से महिलाओं की तुलना में पुरुषों को खतरा ज्यादा है. अमेरिका में किए गए नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है. इससे पहले भी ऐसी स्टडीज कोरोना काल में आई थीं, जिसमें कहा गया था कि कोविड-19 से पुरुषों को खतरा ज्यादा है.
कोरोना वायरस से महिलाओं की तुलना में पुरुषों को खतरा ज्यादा है. अमेरिका में किए गए नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है. इससे पहले भी ऐसी स्टडीज कोरोना काल में आई थीं, जिनमें कहा गया था कि कोविड-19 से पुरुषों को खतरा ज्यादा है. लेकिन इस नई स्टडी में बताया गया है कि क्यों कोविड-19 की वजह से पुरुषों को गंभीर संक्रमण और मौत का खतरा ज्यादा है. इस स्टडी को मिसौरी के सेंट लुईस स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने किया है. (फोटोःPTI) वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर अभिनव दिवान ने मीडिया संस्थान द प्रिंट से बताया कि कोरोना काल में ये बात लगातार उठ रही थी कि टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) बुरा है. क्योंकि पुरुषों में इस हॉर्मोन की मात्रा कम होती है. जिस वजह से पुरुषों के लिए कोविड-19 के गंभीर संक्रमण और मौत का खतरा बढ़ जाता है. अब यह बात हमारी स्टडी में पुख्ता हो चुकी है. (फोटोःPTI) प्रो. अभिनव दिवान ने कहा कि जब कोई पुरुष कोविड-19 संक्रमण के साथ अस्पताल आता है, उस समय उसका टेस्टोस्टेरॉन स्तर कम होता है. उसे कोरोना के गंभीर संक्रमण, आईसीयू में भर्ती होने और मौत की आशंका ज्यादा रहती है. वहीं, जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का बहाव ज्यादा रहता है, वो कोरोना के गंभीर संक्रमण या मौत से बच जाते हैं. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अगर इसका स्तर गिरता है तो वो फिर खतरे में आ जाते हैं. (फोटोःPTI) For #men, low #testosterone means high risk of severe COVID-19 @WUSTLmedschool @jamanetworkopen https://t.co/EuML1AgnNGMore Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












